logo

एकलव्य विद्यालय मामला:  प्रदर्शन करने पहुंचे ग्रामीण आदिवासियों और पुलिस में झड़प

15950news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः

चान्हो के सिलागाईं में एकलव्य आवासीय विद्यालय को लेकर माहौल तनावपूर्ण होता जा रहा है। इसी को लेकर आज आदिवासी महासभा के पूर्व मंत्री सह संयोजक देवकुमार धान के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण ने हेहल स्थित ओटीसी ग्राउंड से CM आवास तक मार्च करने पहुंचे थे। मोरहबादी मैदान आंदोलनकारी पहुंचे भी गये थे, जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। जिससे पुलिस और आंदोलकारियों के बीच झड़प हो गये। आंदोलनकारियों ने पारंपरिक हथियार लहराते हुए रोष प्रकट किया।  प्रदर्शनकारियों ने जय झारखंड, हमारी मांगे पूरी करो,झारखड आंदोलनकारियों को मान सम्मान देना होगा जैसे नारे लगाये। प्रदर्शन को देखते हुए सीएम हाउस के 200 मीटर तक 144 धारा लागू कर दिया गया है। 

 

CM  को मांग पत्र सौपेंगे
देवकुमार धान ने कहा है कि वे CM से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौपेंगे। प्रशासन विवाद को देखते हुए विद्यालय को दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी में है। चान्हो अंचलाधिकारी नई जगह की तलाश कर रहे हैं। कई जगह पर जाकर वह निरीक्षण भी कर चुके हैं। प्रदर्शन को देखते हुए SDO दीपक दुबे अलर्ट पर हैं। पांच से अधिक लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

क्या हैं मांगे 
-20 एकड जमीन जो स्कूल के नाम पर बंदोबस्त हुआ है , वह रद्द हो और उसकी जगह पर  51.5 एकड़ जमीन को वीर बुधु भगत स्मारक टोंगरी के नाम पर मिले
-रांची DC को बर्खास्त किया जाए।
-5 केस जो आंदोलन के दौरान दर्ज हुआ है उसे वापस ले।
-लाठी चार्ज करने वालों पर कार्रवाई हो।